सिंदूर में रुद्र महायज्ञ शुरू

कलश यात्रा में पूर्व सांसद, जिप अध्यक्ष सहित कई लोग शामिल हुए

हजारीबाग. सिंदूर गांव में सोमवार को श्री श्री 1008 शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ शुरू हुआ. श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश लेकर गांव का भ्रमण किया. इसके बाद तीन किमी पैदल चलकर सेवाने नदी गये. जहां पुजारी राजेश मेहता, दिलीप कुमार, राकेश प्रसाद, सत्येंद्र मेहता एवं उमेश मेहता ने पूजा-अर्चना की. इसके बाद श्रद्धालु कलश में जल भरकर पुनछ सिंदूर मंदिर परिसर पहुंचे. तत्पश्चात मंडप प्रवेश, वेदी पूजन, जलाधिवास एवं अन्नाधिवास अनुष्ठान हुआ. यज्ञाचार्य मनोज पांडेय, आचार्य धीरज पांडेय एवं आचार्य दिनेश पांडेय (सिंदूर) अनुष्ठानों का संचालन कर रहे हैं. संध्या में आरती, पुष्पांजलि, भोग निवेदन एवं प्रसाद वितरण किया गया. यज्ञ 17 अप्रैल तक चलेगा. इसमें प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. कलश यात्रा में पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, मुखिया सरोज देवी, मुखिया प्रतिनिधि कृष्णा प्रसाद उर्फ पंडित जी, आयोजन समिति के अध्यक्ष बसंत मेहता, उपाध्यक्ष रामटहल मेहता, सचिव निर्मल मेहता, कोषाध्यक्ष राकेश प्रसाद उर्फ पप्पू, मुख्य संरक्षक वकील महतो, बृज किशोर प्रसाद मेहता, दासो प्रसाद मेहता, संरक्षक रामपहल मेहता सहित अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >