सरायकेला में सड़क हादसा, विष्णुगढ़ के चालक की मौत

सरायकेला में सड़क हादसा, विष्णुगढ़ के चालक की मौत

सरायकेला : सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर संजय ग्राम के पास शौच के बाद सड़क पार कर रहे हाइवा चालक टेकलाल महतो (35) को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया. इस हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक हजारीबाग के विष्णुगढ़ प्रखंड का रहनेवाला था. घटना शुक्रवार रात करीब 12 बजे घटी. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम ओड़िशा से जमशेदपुर खनिज लेकर जा रहे छह हाइवा को संजय ग्राम में खड़ा किया गया.

हाइवा के सभी चालकों ने वहां खाना बनाया और खाकर सो गये. 12 बजे एक हाइवा चालक मृतक के भतीजे जगदीश महतो ने सभी चालकों को जमशेदपुर जाने के लिए जगाया. पांच चालक तैयार होकर अपने-अपने हाइवा लेकर आगे बढ़े, जबकि टेकलाल महतो शौच के लिए सड़क पार कर झाड़ी की ओर गया.

शौच के बाद एक डोभा में हाथ-पैर धोकर हाइवा के पास आने के लिए सड़क पार कर रहा था. इसी बीच वाहन ने टेकलाल को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.

Post by : pritish sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >