सिलवार में घूरती रथ यात्रा मेला संपन्न, भगवान मौसी बाडी से रथ पर सवार होकर पहुंचे अपने घर

दारू के केसुरा पहाड़ स्थित मौसीबाड़ी में घुरती रथ यात्रा मेला संपन्न हुआ. भगवान जगन्नाथ नौ दिनों के विश्राम के बाद रथ पर सवार होकर अपने मुख्य मंदिर पहुंचे.

दारू : सदर प्रखंड के केसुरा पहाड़ स्थित मौसीबाढी में शुक्रवार को घुरती रथ यात्रा मेला संपन्न हुआ. सुबह से ही भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा के दर्शन व पूजा अर्चना के लिए भक्त उमड़ पड़े. मोसीबाड़ी में नौ दिनों के विश्राम के बाद भगवान जगन्नाथ भाई बलराम व बहन सुभद्रा का महास्नान पूजा, ऋंगार पूजन, नववस्त्र अलंकार पूजन, महाआरती और महाभोग के बाद सुबह पांच बजे से हीं श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पट्ट खोल दिया गया. सुबह 10 बजे भगवान को महाभोग लगाया. संध्या छह बजे भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा रथ पर सवार होकर मुख्य मंदिर जगन्नाथ धाम सिलवार पहुंचे. इस नौ दिनों में प्रतिदिन मौसीबाड़ी मन्दिर में पूजा अर्चना किया गया.

मंदिर के मुख्य पुजारी विशेश्वर पांडेय के अलावा भीम पांडेय, रामलखन पांडेय पुजारी हैं. इस दौरान पुजारियों और भक्तोँ ने क्षेत्र में सुख-शान्ति की कामना की गयी. कमेटी के सदस्य मुस्तैद रहे. समिति के सदस्य पूर्व मुखिया महेंद्र राम, पूर्व जिप सदस्य कौलेश्वर रजक, अध्यक्ष अभय सिंह सचिव नेमीचंद प्रसाद, कोषाध्यक्ष टुन्नू लाल, उपाध्यक्ष सुखदेव प्रजापति, उप सचिव सुभाष चन्द्र प्रसाद, ओम प्रकाश देव,, नरेश यादव, भागीरथ प्रसाद, इंद्रदेव प्रसाद,, धर्मनाथ प्रसाद, भुनेश्वर राम सहित कई लोग मुस्तैद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By देवनारायण प्रसाद

देवनारायण प्रसाद जिला प्रशासन और नगर निगम की खबरों के अलावा गांव से शहर तक की जनसमस्या और सामाजिक मुद्दों पर निर्भीक खबरें लिखकर अपनी पहचान बनायी है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >