सदर विधायक ने अधिवक्ताओं व आयुष स्वास्थ्य अधिकारियों की समस्याओं का मुद्दा उठाया

हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद ने झारखंड विधानसभा में दो महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया.

हजारीबाग. हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद ने झारखंड विधानसभा में दो महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने अधिवक्ताओं की सुरक्षा और सम्मान को न्याय व्यवस्था की मजबूती से जोड़ा और राज्य में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की. उनका कहना था कि कई राज्यों में यह कानून पहले से लागू है, जिससे अधिवक्ताओं को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में कार्य करने का अधिकार मिला है. झारखंड में भी इसे लागू कर अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा की जानी चाहिए. उन्होंने विभिन्न बार एसोसिएशनों में अधिवक्ताओं के लिए आधारभूत सुविधाओं की कमी पर चिंता जताई और आवश्यक बुनियादी ढांचे के विकास की जरूरत बताई. इसी क्रम में उन्होंने हजारीबाग बार एसोसिएशन के विकास से जुड़ा अनुपूरक प्रश्न भी रखा. साथ ही विधायक ने राज्य में कार्यरत आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की समस्याओं को सदन के समक्ष रखा. उन्होंने कहा कि ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में इन अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. लेकिन उनकी सेवा शर्तें, मानदेय और स्थायीकरण से जुड़ी मांगें लंबे समय से लंबित हैं. उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इनकी समस्याओं का समाधान कर ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत किया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >