हजारीबाग. वित्तीय वर्ष 2025-26 का होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए पार्क स्थित जन सुविधा केंद्र रविवार को भी खुला रहेगा. जानकारी शाखा प्रबंधक सुजीत मिश्रा ने दी. उन्होंने कहा कि मार्च माह के सभी रविवार को यह केंद्र खुला रहेगा. जिसमें होल्डिंग टैक्स जमा लिया जायेगा. निगम के सभी वार्ड से लगभग 8000 होल्डिंग धारियों पर चार करोड़ का टैक्स बकाया है. होल्डिंग टैक्स प्रथम क्वार्टर में जमा करने पर पांच से 10 प्रतिशत छूट का प्रावधान है. जबकि भुगतान में विलंब करने पर प्रति माह एक प्रतिशत जुर्माना का प्रावधान है. जिस कारण लोगों को 12 प्रतिशत से अधिक जुर्माना के साथ होल्डिंग टैक्स जमा करना होगा. होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए 582 होल्डिंग धारियों को नोटिस जारी किया गया है. नोटिस के बाद टैक्स जमा नहीं करने पर पहले सप्ताह में एक प्रतिशत, दूसरे सप्ताह में दो प्रतिशत और एक माह के बाद बकाया राशि पर तीन प्रतिशत अतिरिक्त जुर्माना के साथ टैक्स जमा करने का प्रावधान है.
रविवार को खुले रहेंगे जन सुविधा केंद्र
होल्डिंग टैक्स जमा लिया जायेगा
