हजारीबाग. झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की ऑनलाइन बैठक में 10 मार्च से प्रस्तावित विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. इसमें विभिन्न जिलों के आंदोलनकारियों ने तैयारियों की जानकारी साझा की. मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि सरकार आंदोलनकारियों को सम्मान, पेंशन और आश्रितों को सीधी नियुक्ति देने की मांग जल्द पूरी करे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आंदोलनकारियों की पीड़ा समझें. 10 मार्च को आंदोलनकारी बिरसा चौक पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद विधानसभा मार्च करेंगे. इस आंदोलन को कई सामाजिक संगठनों ने भी समर्थन देने की घोषणा की है.
विष्णुगढ़. इंटर महाविद्यालय में झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की बैठक नन्हकू महतो की अध्यक्षता में हुई. इसमें 10 मार्च से प्रस्तावित विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने पर चर्चा की गयी. मुख्य संयोजक महमूद आलम ने कहा कि सरकार जेल जाने की बाध्यता समाप्त कर सभी आंदोलनकारियों को समान पेंशन और सम्मान दे. मौके पर तैयारी समिति गठित कर रणनीति बनायी गयी.विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन कल से
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा
