हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

जयकारों से गूंजा चौपारण

चौपारण. श्री हनुमान जन्मोत्सव पर गुरुवार को विहिप एवं बजरंग दल ने चतरा मोड़ स्थित भगवती मंदिर से शोभायात्रा निकाली. जो जीटी रोड होते हुआ तेतरिया कात्यानी मंदिर पहुंची. शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक मनोज कुमार यादव एवं चतरा जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने संयुक्त रूप से किया. शोभायात्रा के दौरान दुर्गा वाहिनी की बहनें और पारंपरिक वेशभूषा में क्वीन्स की महिलाएं आकर्षण का केंद्र रहीं. पूरा चौपारण जयश्री राम और जय हनुमान के जयकारों से गूंजता रहा. यात्रा का समापन कात्यानी मंदिर में धर्म सभा के रूप में हुआ. विधायक श्री यादव ने कहा सभी को प्रभु श्री राम के आदर्शों पर चलना चाहिए. हनुमान जी के जीवन से सेवा और समर्पण की सीख लेनी चाहिए. सभा को राष्ट्रीय मार्गदर्शक मंडली सदस्य सीताराम शरण जी महाराज सहित कई लोगों ने संबोधित किया. आयोजन में विहिप के जिला मंत्री अरविंद मेहता, जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता, बजरंग दल विभाग प्रमुख प्रशांत सिंह, प्रखंड विहिप मंत्री मुनेश्वर गुप्ता, अध्यक्ष संजय सिंह, सह मंत्री अभिषेक सिंह, दुर्गा वाहिनी प्रखंड संयोजिका ममता कुमारी, प्रखंड गो रक्षा प्रमुख अभयकांत यादव, सत्संग प्रमुख धनेश्वर साहू, सुरक्षा प्रमुख रितेश कुमार व अनिल सिंह, मुकेश सिंह, शंभु साव ने अहम भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >