हवलदार हत्याकांड का आरोपी जल्द होगा गिरफ्तार : एसपी

हवलदार हत्याकांड के फरार आरोपी सजायाफ्ता कैदी शाहिद अंसारी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार धनबाद, गिरिडीह व तिलैया में छापेमारी कर रही है.

फरार सजायाफ्ता कैदी शाहिद के परिचित व परिजनों से पुलिस कर रही है पूछताछ

हजारीबाग.

हवलदार हत्याकांड के फरार आरोपी सजायाफ्ता कैदी शाहिद अंसारी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार धनबाद, गिरिडीह व तिलैया में छापेमारी कर रही है. इस क्रम में आरोपी शाहिद अंसारी के परिचित और परिजनों से पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस के अनुसार धनबाद के दो, गिरिडीह के एक और तिलैया के एक व्यक्ति से पूछताछ हो रही है. घटना के पूर्व और बाद में शाहिद ने मोबाइल से किस-किस से बात की है उसकी पहचान कर पुलिस पूछताछ कर रही है. एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा में तैनात हवलदार चौहान हेम्ब्रम की हत्या कर फरार सजायाफ्ता कैदी शाहिद का सुराग मिल गया है. पुलिस उसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लेगी. मालूम हो कि 11 अगस्त की रात शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कैदी वार्ड की सुरक्षा में तैनात हवलदार चौहान हेम्ब्रम की हत्या कर सजायाफ्ता कैदी शाहिद अंसारी फरार हो गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >