MMDR को लेकर झामुमो युवा मोर्चा ने कसी कमर, 7 सितंबर को धरना-प्रदर्शन

हजारीबाग में झामुमो युवा मोर्चा ने खनिज संसाधनों और राज्य के अधिकारों की रक्षा के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया है.

हजारीबाग. झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा मोर्चा की बैठक परिषद भवन में जिलाध्यक्ष गौरव पटेल की अध्यक्षता में हुई. संचालन केंद्रीय सदस्य सह जिला सचिव युवा मोर्चा सुनील कुमार शर्मा ने किया. बैठक में एमएमडीआर से जुड़े प्रावधानों और झारखंड के खनिज संसाधनों से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी.

जल, जंगल, जमीन और खनिज पर जनता का अधिकार : गौरव पटेल

जिलाध्यक्ष गौरव पटेल ने कहा कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज पर यहां की जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए. झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है. प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग राज्य के विकास, रोजगार सृजन और स्थानीय लोगों के हित में होना चाहिए. उन्होंने कहा कि खनिज संपदा से मिलने वाले लाभ में झारखंड के लोगों का अधिकार सुनिश्चित होना जरूरी है.

खनिज अधिकारों के हनन का विरोध करेगा युवा मोर्चा

केंद्रीय सदस्य सह जिला सचिव युवा मोर्चा सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा खनिज से जुड़े ऐसे किसी भी निर्णय का विरोध किया जायेगा, जिससे झारखंड के अधिकार और हितों का हनन हो. उन्होंने कहा कि एमएमडीआर से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा.

7 सितंबर के धरना-प्रदर्शन की तैयारी

सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि सात सितंबर को प्रस्तावित प्रखंड स्तरीय धरना-प्रदर्शन से पहले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सभी प्रखंडों में जाकर कार्यकर्ताओं और आम जनता से संवाद करेंगे. इस दौरान एमएमडीआर से झारखंड को होने वाले संभावित नुकसान की जानकारी लोगों को दी जायेगी.

गांव-गांव पहुंचकर लोगों को करेंगे जागरूक

बैठक में कार्यकर्ताओं से एमएमडीआर सहित खनिज संसाधनों से जुड़े मुद्दों को गांव-गांव तक ले जाकर लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया गया. संगठन ने कार्यकर्ताओं से आम लोगों को इन मुद्दों की जानकारी देने और आंदोलन से जोड़ने की अपील की.

ये भी पढ़ें: Ramgarh News :40 हाथियों के झुंड का उत्पात, फसल और कृषि उपकरण बर्बाद

ये रहे मौजूद

मौके पर सिकेंद्र कुमार दास, कटकमदाग प्रखंड अध्यक्ष पप्पू कुमार, तुलसी मेहता, मनोज मेहता, धर्मेंद्र ठाकुर, सुशील ओझा, सोनू गोस्वामी, विकास यादव, अभिषेक कुमार समेत विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: BIT मेसरा में झारखंड के विद्यार्थियों के लिए 50% सीट आरक्षण खत्म, नामांकन में बड़ा असर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithun

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >