चरही. चरही ओवरब्रिज के पास एनएच-33 पर सड़क दुर्घटना में पिकअप वाहन (जेएच05डीयू-0147) के चालक सोना राम सोरेन (पिता धुमा सोरेन) की मौत हो गयी. जबकि उपचालक रविंद्र सोरेन घायल हो गया. उसका इलाज रांची में चल रहा है. चालक सोना राम सोरेन बहरागोड़ा का रहने वाला था. जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन कच्चा आम लादकर घाटशिला से बिहार जा रहा था. इसी दौरान बुधवार की रात करीब 2.30 बजे चरही ओवरब्रिज के पास किसी अज्ञात वाहन में पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया. घटना में पिकअप वाहन के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया व चालक सोना राम सोरेन की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. चरही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में करा कर परिजनों को सौंप दिया है.
चरही ओवरब्रिज के पास दुर्घटना, पिकअप वाहन चालक की मौत
उपचालक घायल, रांची में चल रहा इलाज
