मुखिया ने फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

बरकट्ठा के कोनहराकला में फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। सीआरपीएफ क्लब ने बेडोकला को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। जानिए पूरी खबर यहाँ।

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कोनहराकला में एफसीबी क्लब के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि मुखिया अब्बास अंसारी ने शुभारंभ किया. उदघाटन मैच सीआरपीएफ क्लब कोनहराकला और एससी एलेवेन क्लब बेडोकला के बीच खेला गया. जिसमें सीआरपीएफ क्लब ने पेनाल्टी में बेडोकला टीम को एक गोल से पराजित कर दिया. निर्धारित समय तक दोनों टीमें एक-एक गोल से बराबर रही.

मुखिया अब्बास अंसारी ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है. कमेटी अध्यक्ष साजिद अंसारी ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें भाग ले रही है.

प्रथम पुरस्कार 21551और द्वितीय पुरस्कार 15551 की राशि रखी गई है. मौके पर रहमत अंसारी, जीवन यादव, ईश्वर यादव, शोएब अंसारी, मो साहब, मो अरबाज समेत समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Reyej

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >