अमनारी पंचायत में मूलनिवासी संघ का एक दिवसीय प्रशिक्षण

सदर प्रखंड के अमनारी पंचायत में मूलनिवासी संघ का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को हुआ.

20हैज28में- प्रशिक्षण में जानकारी देते अधिवक्ता कुशवाहा निशांत कुमार सिन्हा हजारीबाग. सदर प्रखंड के अमनारी पंचायत में मूलनिवासी संघ का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को हुआ. प्रशिक्षक कुशवाहा निशांत कुमार सिन्हा ने सभी को संविधान एवं संगठन की मूलभूत जानकारी से अवगत कराया. भारत का संविधान से प्रदत्त मौलिक अधिकारों, बीएस-4 के बारे में तथा मूलनिवासी पहचान, महिलाओं के संवैधानिक अधिकार, मूलनिवासी महापुरुषों के विचारों के इतिहास की जानकारी दी. संघ के कार्यकारी अध्यक्ष रजनी वर्मा, राजेश कुमार एवं पप्पू कुमार दास ने सदस्यता अभियान चलाया. 38 महिलाओं को मूलनिवासी संघ का सदस्य बनाया. व्यवस्थापक जरीना खातून एवं नजीर अहमद थे. प्रशिक्षण शिविर के बाद जरीना खातून को मूलनिवासी संघ का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया. अमनारी पंचायत के अध्यक्ष मूलनिवासी शहनाज प्रवीण, उपाध्यक्ष मोसरत प्रवीण, सचिव अमीना खातून, कोषाध्यक्ष सबीना खातून को बनाया गया. प्रशिक्षण में मूलनिवासी श्रीराम कुशवाहा, सुषमा देवी, जरीना खातून, राजेश कुमार, शहनाज प्रवीण, सैबुन निशां, शसमा खातून, जैबुन खातून, साजदा खातून, नुसरत खातून, जैतुन निशां, जसमीन, अमीना खातून, शबीना खातून, समीना खातून, अरफात खातून, मोसरत प्रवीण, ताजमा, शहनाज़ खातून, चांदनी कौसर, सलमा शाहीन, जुबैदा खातून आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >