बरही में विशेष दंडाधिकारियों के लिए सुविधा नहीं

बरही में विशेष दंडाधिकारियों के लिए सुविधा नहीं

बरही : धोबी टोला केसरवानी गली कंटेनमेंट जोम में सात विशेष दंडाधिकारी नियुक्त किये गये हैं. वे स्थल पर शिफ्ट में ड्यूटी दे रहे हैं. उनका काम कंटेनमेंट जोन में बाहरी व्यक्ति को आने से रोकना व किसी को बाहर नहीं जाने देना है.

लेकिन इन विशेष दंडाधिकारियों ने शिकायत की है कि उनके लिए किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं की गयी है. टेंट तक नहीं लगाये गये हैं.

बरसात में ड्यूटी निभाने में परेशानी हो रही है. नियुक्त दंडाधिकारियों में शिक्षक नारायण रविदास, राजेंद्र केसरी, राजेंद्र आर्य, पारा शिक्षक मुन्ना यादव, दामोदर साव, मो अख्तर, राजेश यादव, सीआरपी सुरेश चौधरी, वीरेंद्र यादव आदि हैं.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >