कटकमसांडी: कटकमदाग प्रखंड के मिडिल स्कूल नावाडीह में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया. जिसकी अध्यक्षता सलगावां पंचायत की मुखिया मधु रानी ने की. पर्यवेक्षक के रूप में उत्क्रमित मध्य विद्यालय कदमा के सहायक आचार्य अमित कुमार मौजूद थे.
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी द्वारा प्राधिकृत किए गए पर्यवेक्षक के नेतृत्व में चुनाव संपन्न हुआ. विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो जहांगीर अंसारी ने विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के कार्यों, दायित्वों की विस्तार पूर्वक चर्चा की.
उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियां और सरकार की विभिन्न योजनाओं को विस्तार पूर्वक ग्रामीणों के बीच रखा जिसमें मुफ्त कॉपी, बैग, जूता, छात्रवृत्ति, पुस्तक और मुफ्त साइकिल आदि कार्यक्रम शामिल हैं। प्रबंधन समिति के 20 सदस्यीय कमेटी में पांच पदेन सदस्य और 15 ग्रामीणों द्वारा चयनित किया जाना था, जिसके बच्चे विद्यालय में अध्ययनरत हैं.
सर्वसम्मति से विद्यालय के अध्यक्ष के रूप में सुमित कुमार राम, उपाध्यक्ष लक्ष्मी कुमारी, संयोजिका चिंता देवी और सदस्य के रूप में ललन राम, उमेश राम, आशीष कुमार राम, जीत कुमार राम, उर्मिला देवी, कंचन देवी, सीता देवी,भारती देवी, सुधा देवी, सरिता देवी रेशमी देवी और सरिता देवी का चयन किया गया.
पदेन सचिव विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो जहांगीर अंसारी और शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में प्रभात कुमार ओझा और सरिता कुमारी का चयन किया गया. जनप्रतिनिधि के रूप में मुखिया मधु रानी और आंगनबाड़ी सेविका विद्यावती देवी का नाम शामिल किया गया.
चुनाव के बाद पर्यवेक्षक ने सभी सदस्यों और पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया . कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक स्वदेश कुमार ओझा ने किया.इस अवसर पर मुख्य रूप से विद्यालय के शिक्षक विनय कुमार सिंह, प्रभात कुमार ओझा, डी रोहित, कुंज बिहारी, पंकज कुमार ओझा, ललन कुमार ओझा, सरिता कुमारी, विनोद कुमार राम, सहित लगभग 70 की संख्या में ग्रामीण अभिभावक उपस्थित थे.
