सांसद व विधायक ने 298 अखाड़ों में बांटीं लाठी

सांसद ने कहा, लाठी खेल पारंपरिक कला, यह लुप्त नहीं होनी चाहिए

बरही. हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल व बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को बरही में लाठी वितरण किया. इस दौरान उन्होंने बरही विधानसभा क्षेत्र के बरही पूर्वी मंडल में 29, बरही पश्चिमी मंडल में 45, चंदवारा मंडल में 38, चौपारण पूर्वी मंडल में 46, चौपारण मध्य मंडल में 43, चौपारण पश्चिमी में 48 और पदमा मंडल में 49 अखाड़ों को लाठियां बांटीं. सांसद ने कहा कि लाठी खेल एक पारंपरिक कला है. यह कला लुप्त नहीं होनी चाहिए. अखाड़ों को लाठियां दी जा रही है, ताकि लाठी कला को प्रोत्साहन मिल सके. विधायक मनोज यादव ने कहा कि हम रामनवमी जुलूस में लाठी कला का आकर्षक प्रदर्शन देखना चाहेंगे. वितरण कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, मुकुंद साव, रमेश ठाकुर, बंटी मोदी, रामनवमी महासमिति अध्यक्ष भगवान केसरी, रामस्वरूप पासवान, रंजीत चंद्रवंशी, मणिलाल यादव, जिप सदस्य प्रीति कुमारी, रितेश कुमार, मोतीलाल चौधरी, भगवान केसरी, सुखदेव साव, अजय मेहता, रिशु वर्णवाल, आशीष कुमार सिंह, सहदेव यादव, मंडल अध्यक्ष विजय यादव, नागेश्वर रजक, नंदकिशोर सोनी, बाबूलाल मेहता, आरती कौशल, रेवा शंकर साव, मुकेश सिन्हा, लक्ष्मण यादव, नारायण यादव, राजदेव यादव, गुरुदेव गुप्ता, सुरेंद्र रजक, अर्जुन साव, मुखिया राजेंद्र प्रसाद, भुनेश्वर साव, मनोज साव, महेंद्र केसरी, बिनोद सिंह, जयप्रकाश केसरी, संतोष सिंह, कपिल साव, राजकुमार साव, चौरंगीलाल गुप्ता, प्रो हिरामन साव सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >