माॅडल स्कूल बरकट्ठा में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बने बसंत कुमार, सबिता बनी उपाध्यक्ष

मॉडल पब्लिक स्कूल बरकट्ठा में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया. बसंत कुमार को अध्यक्ष और सबिता कुमारी को उपाध्यक्ष चुना गया. यह चुनाव सर्वसम्मति से हुआ.

बरकट्ठा (हजारीबाग): मॉडल पब्लिक स्कूल (जलहिया) बरकट्ठा में विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन को लेकर अभिभावकों और ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता शंकर कुमार ने की, जबकि संचालन शिक्षक लक्ष्मण प्रसाद ने किया.

सर्वसम्मति से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन

चुनाव पर्यवेक्षक सीआरपी शशिभूषण सिंह की मौजूदगी में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया. सर्वसम्मति से बसंत कुमार को अध्यक्ष और सबिता कुमारी को उपाध्यक्ष चुना गया. इससे पहले अभिभावकों में से 15 सदस्यों का चयन किया गया, जिनमें से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया गया.

ये भी पढ़ें- श्री सर्वेश्वरी समूह का 66वां स्थापना दिवस श्रद्धा के साथ मना

बैठक में शिक्षक और ग्रामीण रहे मौजूद

मौके पर प्रधानाध्यापक राहुल कुमार सिंह, शिक्षक बीरेंद्र प्रसाद, लखन रविदास, छोटी महतो, गुड़िया देवी, सुरेंद्र प्रसाद, हेमिया देवी, अनीता देवी, बिंदिया देवी, सरिता देवी, सोनी देवी, योगेंद्र साव, प्रभु सिंह, दशरथ प्रसाद, गोपाल राणा समेत कई अभिभावक, शिक्षक और ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Reyej

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >