प्रवासी मजदूर की ब्रेन हेमरेज से मौत

शव गांव पहुंचने पर परिजन बेहाल

बरकट्ठा. ग्राम शिलाडीह निवासी प्रवासी मजदूर टिप नारायण यादव उर्फ बगम (47 वर्ष) की गंभीर बीमारी से मौत हो गयी. मुंबई में टिप नारायण यादव की स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था. टिप नारायण मुंबई में रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था. इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गयी. इसके बाद गंभीर हालत में मुंबई के जुहू स्थित भारतीय आरोग्य निधि अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद ब्रेन हेमरेज होेने की बात कही थी. राजा मंडल ने बताया कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार की मदद के लिए मुंबई में इलाज के दौरान संघ के परमेश्वर मंडल, संतोष मंडल, किशोर मंडल, परमेश्वर यादव सहित कई लोगों ने सहयोग किया. बाद में झारखंडी एकता संघ के सचिव विनोद प्रसाद, कार्तिक प्रसाद और अन्य सदस्यों के प्रयास से एंबुलेंस की व्यवस्था कर टिप नारायण यादव को गंभीर हालत में ही मुंबई से शिलाडीह गांव भेजा जा रहा था, लेकिन शुक्रवार की देर रात एंबुलेंस में ही मौत हो गयी. शव गांव पहुंचने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पिंडरा में बाइक की भिड़ंत, एक घायल

चरही. चरही-घाटो रोड स्थित पिंडरा में शनिवार को दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गयी. जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार बाइक (जेएच24एन-1449) चरही की ओर जा रही थी, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बाइक (जेएच02ए-7257) ने उसे टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों का कहना है कि चालक के नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ. घटना में चैनपुर निवासी छोटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से उसे रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया. चरही पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >