कलहाबाद गांव के प्रवासी मजदूर की जयपुर में हादसे में मौत

जयपुर, राजस्थान में सड़क हादसे में 32 वर्षीय प्रवासी मजदूर संतोष पंडित की दर्दनाक मौत हो गई. वे परिवार के इकलौते कमाने वाले थे, जिससे परिजनों में मातम छा गया.

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कलहाबाद नीचे टोला निवासी प्रवासी मजदूर संतोष पंडित 32 वर्ष पिता कारू पंडित की जयपुर राजस्थान में हुई सड़क दुघर्टना में मौत हो गई.

संतोष पंडित पोकलेन ऑपरेटर चलाने का कार्य करता था, जिसकी सोमवार 21 सितंबर की शाम को पोकलेन मशीन के पलटने से दबकर मौत हो गई. मृतक का एक और छोटा भाई था जिसकी लगभग तीन वर्ष पूर्व सांप के डंसने से निधन हो चुकी थी.

संतोष पंडित घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था जो जयपुर राजस्थान में काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था. जिसकी निधन की खबर मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Reyej

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >