हजारीबाग रामनवमी की तैयारी को लेकर विधायक ने उपायुक्त से मिल व्यवस्था पर चर्चा की

रामनवमी की तैयारियों को लेकर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से मुलाकात कर विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की.

हजारीबाग. रामनवमी की तैयारियों को लेकर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से मुलाकात कर विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की. बैठक में शहर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, शोभायात्रा प्रबंधन और सीसीटीवी निगरानी जैसे अहम मुद्दों पर विचार हुआ. विधायक ने कहा कि आस्था के इस बड़े पर्व में स्वच्छता और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने नगर क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाने, भीड़भाड़ वाले इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और प्रमुख मार्गों पर सख्त निगरानी रखने की आवश्यकता पर जोर दिया.

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शोभायात्रा के दौरान पेयजल, बैरिकेटिंग, यातायात नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ करने की बात भी कही गई. डीजे के उपयोग को लेकर विधायक ने प्रशासन से संतुलित और सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की, ताकि परंपरा और नियमों के बीच सामंजस्य बनाते हुए पर्व मनाया जा सके.

मीडिया से बातचीत में विधायक ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुकी है. उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशासन के सहयोग से इस बार भी पर्व को भव्य, सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >