महापौर, उपमहापौर व वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण 13 को

हजारीबाग नगर निगम

हजारीबाग. नवनिर्वाचित महापौर व वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण 13 मार्च को उपायुक्त सभागार कक्ष में होगा. इन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ प्रमंडलीय आयुक्त दिलायेंगे. इसके बाद उपमहापौर का चुनाव होगा. निगम क्षेत्र के 36 वार्ड पार्षद उपमहापौर चुनेंगे. निर्वाचित उपमहापौर को पद एवं गोपनीयता की शपथ महापौर अरविंद कुमार दिलायेंगे. उक्त जानकारी अपर समाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने दी. निगम बोर्ड का कार्यकाल 13 मार्च से शुरू नगर निगम बोर्ड का कार्यकाल महापौर, उप महापौर और वार्ड पार्षद के शपथ ग्रहण के दिन से ही पांच वर्षों के लिए लागू हो जायेगा. बोर्ड की कार्यावधि 13 मार्च 2026 से 12 मार्च 2031 तक होगी. निगम क्षेत्र में विकास कार्य की रूपरेखा बोर्ड की बैठक में तय होगी. प्रत्येक माह बोर्ड बैठक आयोजित कर निगम के विकास कार्य समेत अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श व निर्णय लिया जायेगा. उपमहापौर चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज उपमहापौर चुनाव को लेकर वार्ड पार्षदों के बीच सरगर्मी तेज हो गयी है. दो पार्षद अपनी-अपनी दावेदारी कर रहे हैं. इसमें वार्ड 22 की पार्षद मिताली रश्मि और वार्ड 36 के पार्षद अविनाश कुमार यादव शामिल हैं. दोनों अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जोर-आजमाइश में लगे हैं. महापौर व उपमहापौर के स्वागत की तैयारी पूरी 13 मार्च को शपथ ग्रहण के बाद महापौर और उपमहापौर निगम कार्यालय में बैठेंगे. महापौर और उपमहापौर के लिए अलग-अलग जगह सुनिश्चित की गयी है. निगम कार्यालय के पहले तल्ले की पूरब दिशा में महापौर का कार्यालय होगा. इसी तल्ले में पश्चिम की ओर नगर आयुक्त का कार्यालय है. वहीं दूसरे तल्ले की पूरब दिशा में उपमहापौर का कार्यालय होगा. इसी तल्ले में पश्चिम दिशा में उप नगर आयुक्त का कार्यालय कक्ष है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >