बरकट्ठा में 7.75 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने दौड़ाकर दबोचा

Hazaribagh: बरकट्ठा में 7.75 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. उसकी स्कूटी और मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है.

Hazaribagh: बरकट्ठा थाना पुलिस ने कपका गांव से ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. एसपी अंजनी अंजन के निर्देश पर बरकट्ठा पुलिस ने 6 फरवरी को कार्रवाई किया है. एसपी के द्वारा गठित टीम में हजारीबाग पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में थाना प्रभारी पंकज सिंदुरिया, सअनि उपेन्द्र कुमार सिन्हा और पुलिस जवान शामिल थे. कपका गांव स्थित अहरवा तालाब के समीप पुलिस को आता देखकर एक युवक अपना स्कूटी छोड़कर भागने लगा. जिसे पुलिस बल ने दौड़ाते हुए खदेड़कर पकड़ लिया.

इचाक से लाता था ब्राउन शुगर

युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 7.75 ग्राम ब्राउन शुगर और एक इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन बरामद किया गया. पकड़े गये युवक की पहचान ग्राम कपका बरकट्ठा निवासी छोटी कुमार (22 वर्ष), पिता पाचु महतो के रूप में हुई. उसने पुलिस के समक्ष बताया कि वह इचाक से ब्राउन शुगर को खरीदकर लाता है और ग्राम कपका, बरकट्ठा और इसके आसपास के क्षेत्रों में बिक्री करने का काम करता है.

पुलिस ने उसका एक बिना रजिस्ट्रेशन नंबर का याकूजा कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी और एक वन प्लस कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया है. इस बाबत बरकट्ठा थाना में कांड संख्या 24/26 भादवी की धारा 21बी, 22बी/ 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी छोटी कुमार को मेडिकल जांच के बाद हजारीबाग जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़ेें: 

किसी को एसी तो किसी को मिला कंप्यूटर माउस, धनबाद में मेयर प्रत्याशियों का चुनाव चिह्न

रजरप्पा पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले- मां छिन्नमस्तिके मंदिर में लोगों की विशेष आस्था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >