इंस्टाग्राम पर प्यार, ब्रेकअप के बाद प्रेमी को जेल

थाना में दिनभर समझौते का प्रयास, पर बात नहीं बनी

केरेडारी. थाना क्षेत्र के बुंडू गांव के एक युवक को खूंटी की युवती से इंस्टाग्राम पर प्रेम हो गया. 31 दिसंबर 2025 को शुरू हुए इस रिश्ते में 10 फरवरी को दरार आ गयी. 12 मार्च को प्रेमिका प्रेमी के घर पहुंची और उसे लेकर केरेडारी थाना आ गयी. थाना में दिनभर चले समझौते के प्रयास विफल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रेमी को जेल भेज दिया.

समझौते के नाम पर 30 लाख की मांग

थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि युवती पूर्व में भी दो युवकों को प्रेम जाल में फंसाकर पैसे मांगने के मामलों में संलिप्त रही है. खूंटी थाना में उसके विरुद्ध ऐसे दो मामले दर्ज हैं. इस युवक से भी वह समझौते के नाम पर 30 लाख रुपये की मांग कर रही थी. युवती को 164 के बयान के लिए हजारीबाग कोर्ट भेज दिया गया है.

चचेरे भाई के घर में की थी चोरी, पकड़ा गया

इचाक. इचाक पुलिस को चोरी के एक मामले का उदभेदन करने में सफलता मिली है. पुलिस ने चोरी करने के आरोपी कुलेश्वर गिरी (पिता स्व देवकी गिरी) ग्राम बंधुआ निवासी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि चोरी गये बर्तन एवं चांदी-सोने के जेवरात को बरामद कर लिया गया है. जिसमें एक जोड़ा सोने का झुमका, दो जोड़ी चांदी की पायल, कांसा की थाली, लोटा, पूजा की थाली, इंडक्शन चूल्हा, मिक्सी व आधार कार्ड शामिल है. उन्होंने बताया कि सात मार्च की रात कुलेश्वर गिरी अपने पड़ोसी चचेरे भाई प्रदीप गिरी के घर में चोरी करने के बाद फरार हो गया था. इस संबंध में भुक्तभोगी प्रदीप गिरी ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. बुधवार को पुलिस ने इचाक बाजार में ही अभियुक्त को धर दबोचा अौर उसके द्वारा चुराये गये सामानों को बरामद कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >