कृषि मित्रों की बैठक में समय पर बीज नहीं मिलने का मुद्दा उठा

बरकट्ठा में कृषि मित्रों की बैठक में समय पर बीज न मिलने और किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। प्रमुख ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

बरकट्ठा. प्रखंड कार्यालय सभागार में कृषि मित्र की बैठक शनिवार को हुई. अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रेणु देवी ने की. संचालन बीटीएम चिंताहरण पाठक ने किया. मौके पर उपप्रमुख सुरजी देवी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप कुमार प्रसाद, उपाध्यक्ष कुदुश अंसारी मौजूद थे. बैठक में समय पर बीज नहीं मिलने, पैक्स अध्यक्षों के द्वारा सारा काम पेपर पर करने समेत कई विषयों पर चर्चा हुई. कृषक मित्र उत्तिम महतो ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में 90 प्रतिशत किसानों ने बाजार से ओने-पौने दामों में बीज खरीद कर धान की बुआई की है. प्रखंड कार्यालय में आयी बीज को किसानों ने लेने से इंकार कर दिया.


पंसस सह कृषक मित्र युसूफ अंसारी ने कहा कि अगर समय पर बीज उपलब्ध हो जाता, तो किसानों को बाजार से बीज नहीं खरीदना पड़ता. पैक्स अध्यक्षों के द्वारा बीज नहीं बेचा जाता है, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. प्रमुख ने कहा कि यह गंभीर विषय है. इसे दूर किया जायेगा. मौके पर मुखिया शंकर रविदास, मुखिया प्रतिनिधि डेगलाल साव, टुकलाल नायक, दिलीप मंडल, भीम साव, हीरालाल प्रसाद समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Reyej

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >