श्री श्री 1008 शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बैठक, किशोरी राणा बने अध्यक्ष

ग्राम पंचायत डांटो खुर्द, कटकमसांडी प्रखंड में श्री श्री 1008 शिव प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया जायेगा

प्रतिनिधि कटकमसांडी ग्राम पंचायत डांटो खुर्द, कटकमसांडी प्रखंड में श्री श्री 1008 शिव प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया जायेगा. इसी अवसर पर 31 मार्च 2026 को आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती और विकास को लेकर ऐतिहासिक निर्णय लिया गया. बैठक में सर्वसम्मति से नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष पद पर किशोरी राणा, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार रवानी, सचिव योगेन्द्र प्रसाद साहू, उप सचिव उमेश कुमार, कोषाध्यक्ष दिनेश राणा, उप कोषाध्यक्ष मुकेश ठाकुर एवं बृजेश ठाकुर, पूजा व्यवस्था प्रभारी मोहित सिंह और घनश्याम साहू को जिम्मेदारी सौंपी गयी. एकता और प्रगति का संकल्प लिया मनोज जायसवाल ने कहा कि यह नई टीम संगठन को नयी दिशा और गति देगी. उन्होंने सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर समाज के विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया. बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन की मजबूती, एकता और प्रगति का संकल्प लिया. इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य भागीरथ यादव, सकलदेव राणा, सुनील कुमार राणा, आशीष कुमार यादव, उपेंद्र रवानी, विनोद यादव, विकास ठाकुर, सतीश राणा, कैलाश कुमार राणा, दशरथ राणा, राजेंद्र यादव, कमलदेव यादव, धारी यादव, अरुण भुइयां, कपिल भुइयां, महेश राणा, सुरेश राणा, दिलीप राणा, सुमित कुमार, प्रकाश मेहता, उपेंद्र सोनी, श्यामदेव यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >