पत्रकारों ने अधिकारियों की टीम को हराया

वॉलीबाॅल प्रतियोगिता

पदमा. साईं सेंटर पदमा में गणतंत्र दिवस पर बीडीओ निधि रजवार ने पत्रकारों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच वॉलीबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया. रोमांचक मैच में पत्रकारों की टीम ने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम को 3-2 के अंतर से पराजित किया. जैप-सात के कमांडेंट अविनाश कुमार और जिप सदस्य बसंत नारायण मेहता ने विजेता और उपविजेता टीम को कप देकर सम्मानित किया. वहीं सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर प्रोत्साहित किया. सभी ने बीडीओ की पहल की सराहना की. बीडीओ ने खुद प्रशासनिक अधिकारियों की टीम की कमान संभाली. सीओ मोतीलाल हेंब्रम ने खिलाड़ी के रूप में सहयोग किया. कमांडेंट ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी प्रेम, सौहार्द को बढ़ावा मिलता है. बीडीओ और सीओ की इस तरह की पहल सराहनीय है.

अधिवक्ता राजन प्रसाद का निधन, शोकसभा आज

हजारीबाग. बार एसोसिएशन हजारीबाग के सदस्य अधिवक्ता राजन प्रसाद (50 वर्ष) का निधन 27 जनवरी को हो गया. वे जादो बाबू चौक के समीप रहते थे. बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया. वे इनकम टैक्स संबंधित कार्य करते थे. 2015 से संघ से जुड़े हुए थे. वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्री एवं एक पुत्र को छोड़ गये है. बार एसोसिएशन के प्रभारी संयुक्त सचिव कुणाल कुमार ने बताया कि स्व प्रसाद के निधन पर 29 जनवरी को बार एसोसिएशन में शोक सभा के बाद सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से अपने आप को अलग रखेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >