अन्नदा चौक के पास 2.47 लाख रुपये से भरे बैग की छिनतई

शहर के अन्नदा चौक के समीप बुधवार की शाम चार बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने एक व्यक्ति से 2.47 लाख रुपये की छिनतई कर ली.

हजारीबाग.

शहर के अन्नदा चौक के समीप बुधवार की शाम चार बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने एक व्यक्ति से 2.47 लाख रुपये की छिनतई कर ली. भुक्तभोगी पेलावल के मो रिजवान पिता अब्दुल गफ्फार ने इसकी सूचना सदर थाना को दी. सदर पुलिस ने भुक्तभोगी को लेकर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज खंगालने में जुट गयी. भुक्तभोगी ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिये आवेदन दिया है. मो रिजवान बैंक ऑफ इंडिया से 2.47 लाख रुपये निकासी कर बाइक से पेलावल जा रहा था. इसी क्रम में अन्नदा चौक-कचहरी मार्ग स्थित दुकान से सामान खरीदने के लिये रूका. इसी क्रम में एक बाइक सवार हेलमेट पहने दो अपराधी आये और मो रिजवान से बैग छीन कर फरार हो गये. सदर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सपन कुमार महथा ने कहा कि मामले की जांच चल रही है. मार्ग में लगे सीसीटीवी फुटेज को देख रहे हैं. इस संबंध में भुक्तभोगी ने सदर थाना में आवेदन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >