पुलिस ने आइलेक्स के बच्चों के साथ निकाली जागरूकता रैली

नशा निवारण दिवस पर बरही पुलिस ने आइलेक्स पब्लिक स्कूल के बच्चों के साथ मिलकर बुधवार को नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली.

बरही.

नशा निवारण दिवस पर बरही पुलिस ने आइलेक्स पब्लिक स्कूल के बच्चों के साथ मिलकर बुधवार को नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली. रैली बरही थाना परिसर से निकल कर धनबाद, हज़ारीबाग़, गया व पटना रोड में भ्रमण की. डीएसपी सुरजीत कुमार, बरही इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार व आइलेक्स के प्राचार्य शैलेश कुमार भी मौजूद थे. रैली में लोगो से अपील की गई कि नशे के लत में न पड़े, मादक पदार्थों के सेवन से बचें. पुलिस अवर निरीक्षक सुमित साव, शिवम गुप्ता, जहांगीर हुसैन, बसन्त कुमार, सोनाराम बिरुआ, सुरजीत चौधरी, संजय कुमार, मो. आशिफ, शिक्षक भूषण कुमार, इरम अंसारी, पप्पू यादव, नवीन यादव, नरेश कुमार, संदीप कुशवाहा, नेहा कुमारी, मनीषा कुमारी समेत स्कूल के बच्चे शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >