पुलिस ने अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर किया जब्त

थानेदार मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध बालू के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया.

बड़कागांव.

थानेदार मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध बालू के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया. हजारीबाग रोड घाटी और बड़कागांव मार्केट के पास से एक-एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त किया गया. थानेदार ने अपने दलबल के साथ तीन बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया. विगत एक सप्ताह में पुलिस ने आठ बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है. ग्रामीणों को जागरूक करते हुए थानेदार ने लोगों से कहा कि 10 जून से 15 अक्टूबर तक बड़कागांव में ही नहीं बल्कि पूरे देश में एनजीटी लागू है. किसी भी नदी से बालू का उत्खनन करना गैर कानूनी है. पकड़े जाने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >