बलवंत बने कुशवाहा महासभा के जिला संगठन सचिव

अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा की प्रखंड स्तरीय बैठक दारू प्रखंड के हरली पंचायत भवन में सोमवार को हुई.

अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा की प्रखंड स्तरीय बैठक, कमेटी का विस्तार

दारू.

अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा की प्रखंड स्तरीय बैठक दारू प्रखंड के हरली पंचायत भवन में सोमवार को हुई. अध्यक्षता नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद ने की. मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष बबलू कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि जिला सचिन विकास महतो थे. बैठक में जिला व प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया. इसमें जिला संगठन सचिव बलवंत कुशवाहा, प्रखंड सचिव दशरथ कुशवाहा, प्रखंड उपाध्यक्ष शिबू कुशवाहा, जितेंद्र कुमार, प्रखंड कोषाध्यक्ष मनोज कुमार को सर्वसम्मति से बनाया गया. निर्णय लिया गया कि 2024 के विधानसभा चुनाव में सदर विधानसभा से कुशवाहा समाज से किसी व्यक्ति को विधायक चुनना है. मुख्य अतिथि बबलू कुशवाहा ने कहा कि इसके लिए हम लोगों को रणनीति बनाकर मेहनत करना है. सबसे पहले अखिल भारतीय युवा कुशवाह महासभा का संगठन प्रखंड से लेकर पंचायत तक विस्तार करना होगा, तभी यह काम संभव है. समाज के सभी लोगों का सहयोग रहा तो 2024 में सदर विधानसभा से कुशवाह समाज का विधायक बनना तय है. कार्यक्रम में देवनारायण प्रसाद, गोपी महतो, प्रयाग महतो, सतीश कुमार, पुनीत कुमार, दिलीप कुशवाहा, विकास प्रसाद, सुरेश कुशवाहा सहित काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >