बिजली चोरी में आठ लोगों के विरुद्ध कार्रवाई

विद्युत विभाग की ओर से बरकट्ठा व बेडोकला गांव में बिजली चोरी रोकथाम को लेकर छापामारी अभियान चलाया गया.

बरकट्ठा.

विद्युत विभाग की ओर से बरकट्ठा व बेडोकला गांव में बिजली चोरी रोकथाम को लेकर छापामारी अभियान चलाया गया. बरही विद्युत एसडीओ सत्यदेव कुमार के नेतृत्व में चलाये गये अभियान में बरकट्ठा विद्युत कनीय अभियंता अभिषेक आनंद समेत अन्य लोग शामिल थे. इस दौरान अभिजीत कुमार पिता छोटेलाल प्रसाद भगत, इम्तियाज अलाम पिता खलील अंसारी, नागेश्वर महतो पिता बीरबल महतो, सुरेंद्र साव पिता प्रयाग साव, बनवारी महतो पिता रूपी महतो, गाजो यादव पिता छटू यादव, बद्रीनारायण यादव पिता स्व प्रसादी महतो को बिजली चोरी करते हुये पकड़ा गया. इस बाबत कनिय अभियंता अभिषेक आनंद ने बरकट्ठा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. कनिय अभियंता अभिषेक आनंद ने बताया की बिजली चोरी रोकथाम को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा. उपभोक्ताओं को मीटर लगाना अनिवार्य है. बिना मीटर से बिजली जलाने पर भी कानूनी कार्यवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >