चानो के बंद घर से नगद समेत 10.50 लाख की चोरी

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चानो गांव निवासी जागो यादव के बंद घर में नगद समेत लाखों रुपये की चोरी एक मई की देर रात हो गयी.

हजारीबाग.

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चानो गांव निवासी जागो यादव के बंद घर में नगद समेत लाखों रुपये की चोरी एक मई की देर रात हो गयी. इस संबंध में भुक्तभोगी जागो यादव ने मुफ्फसिल थाना में आवेदन दिया है. इसके अनुसार भुक्तभोगी के घर के सभी सदस्य नूरा रिश्तेदार के घर गए थे. चोरों ने घर के मुख्य दरवाजा में लगे ताला तोड़कर अंदर घुसे. कमरे में रखे आलमीरा और बक्सा के ताला तोड़कर उसमें रखे ढाई लाख नगद और लगभग आठ लाख रुपये मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल पुलिस वहां पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >