जय माता दी ज्वेलर्स लूटकांड का मास्टरमाइंड गया से हुआ गिरफ्तार

दुर्घटना में घायल होने के बाद घर में छिपकर इलाज करा रहा था

बरही. बरही चौक स्थित जय माता दी ज्वेलर्स लूटकांड के पांचवें फरार अभियुक्त रामाशीष चौधरी (पिता स्व रघु चौधरी) को बरही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह जानकारी बरही डीएसपी अजित कुमार विमल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस मे दी. इस दौरान बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार व लूटकांड के आइओ मृत्युंजय कुमार भी मौजूद थे. डीएसपी ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्त रामाशीष चौधरी जय माता दी ज्वेलर्स लूटकांड का मास्टरमाइंड था. उसकी गिरफ्तारी बुधवार की रात ग्राम बनाही, थाना आमस, जिला गया (बिहार) स्थित उसके घर से की गयी. वह एक दुर्घटना में घायल होने के बाद घर पर ही चोरी-चुपके इलाज करा रहा था. इसकी सूचना मिलने पर बरही पुलिस को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया. जिसके बाद पुलिस दल ने फौरन उसके गांव जा कर उसे घर पर दबोच लिया. कार्रवाई में केस के आइओ मृत्युंजय कुमार, सौरभ कुमार, नीरज कुमार सिंह व पुलिस के जवान शामिल थे.

चार अभियुक्त को पुलिस पहले ही भेज चुकी है जेल

जय माता दी ज्वेलर्स लूटकांड के अभियुक्त इंद्रजीत चौधरी, रोशन यादव, धनंजय चौधरी व टोलु उर्फ अभिषेक सिंह को बरही पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. जय माता दी ज्वेलर्स से लूट की घटना 16 नवंबर 2025 को हुई थी. बरही डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर इस लूटकांड का उदभेदन कर लिया था. लूट में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटे गये 946 ग्राम सोना व 13 किलो चांदी बरामद किया था. लूट में सात लोग शामिल थे. दो अभियुक्त की गिरफ्तारी अभी नहीं हो पायी है. बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार ने जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लेने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >