बारिश से क्षतिग्रस्त घरों का निरीक्षण

पीड़ितों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन

चरही. चुरचू प्रखंड के बहेरा पंचायत मुखिया देवकी महतो ने रविवार को बहेरा में बारिश से क्षतिग्रस्त हुए घरों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कजरी की बाहामुनी देवी, बहेरा के अशोक पटेल, बालको देवी, बसंती देवी, सविता देवी, सुकरमुनी देवी और चूनकु मांझी के घर का जायजा लिया. मुखिया ने कहा कि पीड़ितों को जल्द ही प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात कर आवास या मुआवजा मुहैया कराने का प्रयास करेंगे. मौके पर पूर्व उप प्रमुख चौलेश्वर महतो सहित अन्य मौजूद थे.

मेरू में कांवरियाें की सेवा के लिए खुला शिविर

दारू. सदर प्रखंड के मेरू में बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरियाें की सेवा के लिए शिविर खोला गया है. यह शिविर नवयुवक कांवरिया संघ मेरू के द्वारा लगाया गया है. आयोजक राजकिशोर मेहता, प्रमोद मेहता ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सावन माह में बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरियों के ठहरने और अल्पाहार की निशुल्क व्यवस्था की जाती है. यहां लंबी दूरी से आने वाले कांवरिया रुक कर विश्राम करते हैं. यह शिविर सावन माह में 24 घंटे खुला रहता है. सहयोग में जयशंकर मिश्रा, अशोक कुशवाहा, उमेश कुमार, किशोरी मिस्त्री, विनय कुमार, मोंटी चौबे, नंदू कुशवाहा, विपिन सहित कई अन्य लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >