हजारीबाग. शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में निजी एंबुलेंस की पार्किंग पर रोक लगाने के जिला प्रशासन के निर्देश के विरोध में निजी एंबुलेंस चालक संगठन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. संगठन के सदस्य अस्पताल परिसर में धरना देकर निर्णय वापस लेने की मांग की. निजी एंबुलेंस संघ ने सोमवार को किसी भी मरीज को इलाज के लिए दूसरे अस्पताल नहीं ले गये.
जरुरत के समय हमेशा मदद के लिए रहते हैं तैयार
संगठन के अध्यक्ष छोटन साव ने कहा किअस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन को जब भी निजी एंबुलेंस की जरूरत होती है, चालक मदद के लिए तैयार रहते हैं. कोरोना काल के अलावा बड़ी दुर्घटनाओं और आपात स्थिति में भी निजी एंबुलेंस सेवा ने जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लोगों की मदद की है. उन्होंने कहा कि एंबुलेंस चालकों की समस्याओं को देखते हुए प्रशासन को निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए.धरना में पवन मिश्रा, अरविंद कुमार, टिंकू यादव, आनंदी पांडे, मनोज, राजेश राम, विनोद कुमार सिंह, रंजीत, सुजीत, रोहित, जितेंद्र शाह, लखन, सिकंदर, अवधेश, पवन पांडे, जसपाल महतो, जयशंकर, अजय, संतोष, संजय, प्रदीप व निरंजन समेत कई चालक शामिल थे.
ये भी पढ़ें: छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में भाजपा ने किया जिला बोर्ड चौक जाम
