हजारीबाग. शहर के बाडम बाजार रोड स्थित दिगंबर जैन मंदिर परिसर में नवनिर्मित मुनि श्री 108 प्रमाण सागर सभागार का उदघाटन शनिवार को सीपी जैन ने किया. कार्यक्रम पूज्य मुनिश्री 108 सुयश सागर जी महाराज एवं मुनिश्री 108 कौशल्य सागर जी महाराज के सान्निध्य में हुआ. इस दौरान समाज के लोगों ने भगवान महावीर स्वामी की जय, आचार्य प्रमाण सागर जी महाराज, मुनिश्री 108 सुयश सागर जी महाराज तथा मुनिश्री 108 कौशल्य सागर जी महाराज का जयघोष किया.
दिगंबर जैन पंचायत हजारीबाग के अध्यक्ष नागेंद्र जैन, महामंत्री संजय अजमेरा सहित समाज के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने चंद्र प्रकाश जैन, उनकी पत्नी लता जैन, दामाद प्रणीत जैन तथा परिवार के अन्य सदस्यों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. सीपी जैन ने कहा कि सभागार में एक साथ 800 से 1000 लोग बैठ सकते हैं.
