हजारीबाग. शहर के बाडम बाजार रोड स्थित दिगंबर जैन मंदिर परिसर में नवनिर्मित मुनि श्री 108 प्रमाण सागर सभागार का उदघाटन शनिवार को सीपी जैन ने फीता काटकर किया. कार्यक्रम पूज्य मुनिश्री 108 सुयश सागर जी महाराज एवं पूज्य मुनिश्री 108 कौशल्य सागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ. इस दौरान समाज के लोगों ने भगवान महावीर स्वामी की जय, आचार्य प्रमाण सागर जी महाराज, मुनिश्री 108 सुयश सागर जी महाराज तथा मुनिश्री 108 कौशल्य सागर जी महाराज का जयघोष लगाये. दिगंबर जैन पंचायत हजारीबाग के अध्यक्ष नागेंद्र जैन, महामंत्री संजय अजमेरा सहित समाज के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने चंद्र प्रकाश जैन, उनकी पत्नी लता जैन, दामाद प्रणीत जैन तथा परिवार के अन्य सदस्यों का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. सीपी जैन ने कहा कि सभागार में एक साथ लगभग 800 से 1000 लोगों के बैठने की क्षमता है.
नवनिर्मित मुनि श्री 108 प्रमाण सागर सभागार का उदघाटन

11हैज4में- सभागार का उदघाटन करते सीपी जैन व अन्य | Prabhat Khabar Network
Copied link
हजारीबाग के दिगंबर जैन मंदिर परिसर में नवनिर्मित मुनि श्री 108 प्रमाण सागर सभागार का उद्घाटन हुआ। इसमें एक साथ 1000 लोगों के बैठने की सुविधा उपलब्ध है।