पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, इचाक पुलिस ने दोनोें आरोपियों को किया गिरफ्तार

झारखंड के इचाक में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानिए पूरी घटना की जानकारी.

इचाक: हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र के बोंगा गांव निवासी बीरेंद्र प्रजापति उर्फ बबलू (उम्र 37 वर्ष) की हत्या उसकी पत्नी संजू देवी ने अपने प्रेमी रंजन कुमार मेहता के साथ मिलकर अपने ही घर में कर दी. घटना का अंजाम 14 अगस्त की देर रात को घटी एवं उसकी पत्नी ने अपने पति की मृत्यु हो जाने की ढोंग रचाई.

कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस ने उगलवाया सच

मृतक के माता पिता ने शक जताते हुए 15 अगस्त को घटना की सूचना इचाक थाना में दिया. सूचना पाकर इचाक थाना प्रभारी गौतम कुमार दल बल के साथ बोंगा गांव पहुंचे एवं मृतक की पत्नी संजू देवी को हिरासत मे ले लिया. कड़ी पूछताछ करने के बाद पुलिस ने सच उगलवाया. इसके बाद प्रेमी को भी गिरफ्तार कर संजू देवी को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया. मृतक बबलू प्रजापति के दो पुत्र एवं एक पुत्री है. इस घटना से परिजन एवं गांव समेत इचाक प्रखंड के ग्रामीण हतप्रभ है. सभी हत्यारिन पत्नी को कोसने लगे हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >