टाटीझरिया: हजारीबाग जिले के टाटीझरिया में पिछले एक माह से लगभग 25 हाथियों का झुंड डेरा जमाए हुए है. इस बीच हाथियों ने कई गरीब परिवारों के आशियाने, किसानों के फसलों और चारदिवारी तोड कर बर्बाद कर दिया है, वही कई स्कुलों में मुख्य दरवाजे को तोड़ते हुए वहां रहे अनाज चट कर गए है. इस बीच वन विभाग की टीम भी हाथियों को भगाने के लिए दिन रात लगे हुए हैं.
हाथियों ने रौंद डाले दर्जनों किसानों के फसल
हाथियों का झुंड रात के समय निकलकर तबाही मचाते हैं. वही दिन के उजाले में वह जंगलों में ही बैठे रहते है. शनिवार रविवार रात प्रखंड के पूर्वी वन प्रमंडल क्षेत्र अंतर्गत खंभवा, बांडीह, मंडपा, धरमपुर, डुमर, मायापुर आदि क्षेत्रों में हाथियों के झुंड ने किसानों के लगे फसलों को रोंदा और चारदिवारी तोड डाली. डुमर गांव में दर्जनों किसानों के धान के फसलों को अपने पैरों से रौंद डाला है. वही डुमर निवासी मथुरा ठाकुर के 6 कट्ठा जमीन में लगे मकई के फसल को बर्बाद कर दिया है. किसान ने बताया की लगभग 25 हजार रूपये का नुक़सान हो गया है.
