हजारीबाग की ग्रैंड शादी में छाए गोविंदा, संगीत समारोह बना यादगार

Hazaribagh News: रविवार यानी 19 अप्रैल को हजारीबाग में आयोजित ऋषभ सिंह और निधि सिंह के संगीत समारोह में अभिनेता गोविंदा की दमदार प्रस्तुति ने महफिल लूट ली. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

गोविंद प्रस्तुति देते हुए

हजारीबाग से जयनारायण की रिपोर्ट

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग शहर में 20 अप्रैल को होने वाली ग्रैंड शादी इन दिनों खास चर्चा में है. 19 अप्रैल को आयोजित संगीत समारोह ने रविवार की रात को यादगार बना दिया. व्यवसायी नवल किशोर सिंह के पुत्र ऋषभ सिंह और निधि सिंह के शादी समारोह में रोशनी, संगीत और सितारों की चमक से सजा यह आयोजन किसी बड़े फिल्मी अवॉर्ड शो से कम नहीं दिखा. 

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने जमाया रंग 

समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण रहे बॉलीवुड के डांस लीजेंड गोविंदा, जिन्होंने अपने ही सुपरहिट गानों पर मंच संभालते ही माहौल को झूमने पर मजबूर कर दिया. 

दूल्हे के साथ स्टेज पर खास पल 

गोविंदा ने दूल्हा के साथ भी स्टेज पर कदम मिलाए. उनके साथ कपल की केमिस्ट्री और मस्ती भरे डांस ने लोगों का दिल जीत लिया. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि आमतौर पर वह निजी शादियों में प्रस्तुति नहीं देते, लेकिन इस आयोजन से जुड़कर उन्हें खास खुशी हो रही है. यहां का माहौल और उत्साह अलग है, इसलिए हमने यहां परफॉर्म करने का निर्णय लिया. 

शहर में चर्चा का विषय बना आयोजन 

हजारीबाग में आयोजित यह संगीत समारोह शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां ग्लैमर, परंपरा और आधुनिकता का शानदार संगम देखने को मिला.

यह भी पढ़ें: साहिबगंज: तीनपहाड़ की सब्जी मंडी में लगी आग, दर्जनों दुकान जल कर राख

यह भी पढ़ें: संकट में रांची का HEC: वेतन बकाया और नए वर्क ऑर्डर न मिलने से बिगड़े हालात, बड़े अधिकारियों ने भी छोड़ा साथ

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट की चेतावनी: सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन न मिली तो रूकेगा नगर विकास सचिव का वेतन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >