युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

कोर्रा थाना क्षेत्र के दीपूगढ़ा मुहल्ले की घटना

हजारीबाग. कोर्रा थाना क्षेत्र के दीपूगढ़ा मुहल्ला में सौरव कुमार (पिता गिरधारी प्रजापति) नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में परिजनों को सौंप दिया है. इस संबंध में मृतक के पिता ने थाना में आवेदन दिया है. इसके अनुसार मृतक सौरव मानसिक तनाव से जूझ रहा था. उसके पिता गिरधारी प्रजापति जिला पुलिस बल में कार्यरत हैं.

बाल विवाह रोकने के लिए किया जागरूक

हजारीबाग. बाल विवाह रोकने को लेकर जनसेवा परिषद ने रविवार को बुढ़िया माता मंदिर परिसर में जागरूकता अभियान चलाया. परिषद की टीम ने मंदिरों में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों एवं इसके सामाजिक प्रभावों के बारे में बताया. यह भी बताया गया कि बाल विवाह न केवल बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर नकारात्मक प्रभाव डालता है, बल्कि उनके भविष्य को भी प्रभावित करता है. सभी ने बाल विवाह नहीं करने व नहीं होने देने की शपथ ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >