एकजुटता से ही सनातनी समाज का विकास : डॉ प्रेम कुमार

बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार का हजारीबाग में भव्य स्वागत

हजारीबाग. चंद्रवंशी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार का हजारीबाग में स्वागत किया गया. इसमें बड़ी संख्या में समाज एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रवंशी समाज के जिलाध्यक्ष सह भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत कुमार चंद्रवंशी ने की. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुदेश कुमार चंद्रवंशी ने डॉ प्रेम कुमार काे अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया. डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि सनातनी समाज को जाति, धर्म, अगड़ा-पिछड़ा के भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होना चाहिए, तभी समाज और देश का समग्र विकास संभव है. उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा महिला आरक्षण का प्रस्ताव लाकर महिलाओं को उचित सम्मान देने का प्रयास किया गया, लेकिन विपक्षी दलों के विरोध ने उनकी मानसिकता को उजागर कर दिया. विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि राज्य में विकास कार्य ठप हो गया है. कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है. समय आने पर इसका जवाब अवश्य देगी. कार्यक्रम के दौरान डॉ प्रेम कुमार द्वारा वार्ड पार्षद विशाल वर्मा, मोना देवी एवं रिंकू वर्मा को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >