विद्यालय प्रबंधन समिति दिग्घी बस्ती की अध्यक्ष बनी आरती

उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय दिग्घी बस्ती में शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन हुआ.

इचाक.

उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय दिग्घी बस्ती में शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन हुआ. इसमें अध्यक्ष आरती देवी, उपाध्यक्ष सबिता देवी, संयोजिका कविता देवी को चुना गया. ग्राम सभा की अध्यक्षता बिजली सिंह ने की. संचालन सचिव मंजू कुमारी ने किया. पर्यवेक्षक बीआरपी नरसिंह महतो के निर्देश पर चुनाव संपन्न कराया गया. इसके अलावा 16 सदस्यीय कमेटी मे गीता देवी, आरती देवी, जयंती देवी, गुड़िया देवी, सरिता देवी, प्रदीप सिंह, परमेश्वर सिंह, ईश्वर सिंह एवं कुंती देवी को सदस्य बनाया गया. प्रधानाध्यापक मंजू देवी को पदेन सचिव, शिक्षिका बेबी देवी, बाल संसद के प्रधानमंत्री अनन्या कुमारी एवं वार्ड सदस्य अशोक कुमार सिंह को पदेन सदस्य बनाया गया. ग्राम सभा में विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >