वसुधा कल्याण संस्था ने चलाया सफाई अभियान

भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद शहर के हुरहुरु स्थित लांबा तालाब में वसुधा कल्याण संस्था के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया.

हजारीबाग.

भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद शहर के हुरहुरु स्थित लांबा तालाब में वसुधा कल्याण संस्था के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया. कहा कि एक लाख पौधरोपण के मुहिम में आप सभी के सहयोग से हर दिन करवां बढ़ता जा रहा है. आप सभी के साथ व सहयोग से मिलकर सुंदर व स्वच्छ हजारीबाग बनाएंगे. जल प्रदूषण बढ़ रहा है. पानी की कमी की समस्या बढ़ती जा रही है. तालाब में प्लास्टिक जमा होने के कारण जल दूषित हो रहे हैं. इस अवसर पर संस्था के अंजली नीरज, रुचि नीरज, कुंदन कुमार, राहुल पंडित, अधिवक्ता प्रकाशा झा, धनंजय सिंह, राहुल मंडल, मनोज कुमार, अविनाश यादव, विकास कुमार, भूसन, ऋषि प्रसाद, प्रकाश, मुकुल आदर्श, दिलीप, शिवानी, सपना, रश्मि, रेयान सहित कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >