टेक्नोविजन की प्रेरणा जेइइ एडवांस में 873 रैंक हासिल की

मटवारी स्थित टेक्नोविजन सुपर 30 आईआईटी एकेडमी 2024 के जेईई एडवांस में आठ विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की.

हजारीबाग.

मटवारी स्थित टेक्नोविजन सुपर 30 आईआईटी एकेडमी 2024 के जेईई एडवांस में आठ विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की. इसमें प्रेरणा कुमारी ने 873 रैंक प्राप्त की है. प्रेरणा कुमारी संस्थान के दो साल के फाउंडेशन बैच की विद्यार्थी है. प्रेरणा हजारीबाग के मटवारी निवासी निशांत कुमार की बेटी है. निशांत कुमार पेशे से इंजीनियर हैं. प्रेरणा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और टेक्नोविजन के शिक्षकों को दी है. अपने अच्छे अंक के लिए ऑनलाइन क्लासेस से दूर रहना बताया. उन्होंने बताया कि उनकी कुछ सहपाठी ऑनलाइन क्लास के कारण अपना बहुमूल्य समय बर्बाद कर ली है, क्योंकि अधिकतर ऑनलाइन कोचिंग सिलेबस पूरा नहीं कर पाते हैं. प्रेरणा आगे कंप्यूटर साइंस से बीटेक करना चाह रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >