अग्रसेन भवन में नारायण रेकी सत्संग परिवार रांची द्वारा रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया. राज दीदी का आगमन 14 अप्रैल को रांची में होने जा रहा है. इसकी जानकारी दी गई. नारायणी रेकी सत्संग परिवार की संस्थापिका राजेश्वरी मोदी की ओर से सुख शांति समृद्धि का संदेश दिया गया. राज दीदी का मानना है कि इस धरती पर हर व्यक्ति को सातों सुखों से भरपूर जीवन जीने का सौभाग्य प्राप्त है. जीवन बहुत सरल सहज सफल सुंदर स्वस्थ संपन्न और सार्थक होता जा रहा है. सत्संग परिवार रांची से आनंद चौधरी, ममता चौधरी, प्रकृति चौधरी, कुसुम मोर, सविता सराफ, आशु सराफ, प्रीति अग्रवाल समेत सभागार में सैकड़ो लोग शामिल हुए.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।