नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर निकाला विजय जुलूस

देश में लगातार तीसरी बार एनडीए के सरकार बनने और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने व कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी को कैबिनेट मंत्री बनने पर इचाक भाजपा पूर्वी मंडल के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया.

इचाक.

देश में लगातार तीसरी बार एनडीए के सरकार बनने और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने व कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी को कैबिनेट मंत्री बनने पर इचाक भाजपा पूर्वी मंडल के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया. एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर व पटाखा फोड़कर खुशियां मनायी. मिठाइयां बांटी गयी. कहा कि 60 वर्षों में कांग्रेस की सरकार में जितना विकास का काम नहीं हुआ, उससे ज्यादा विकास 10 वर्षों में नरेंद्र मोदी ने कर दिखाया. भाजपा नेता बटेश्वर मेहता ने कहा कि सांसद अन्नपूर्णा देवी को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने से इस क्षेत्र की जनता को उनसे उम्मीद जगी है. बाजे गाजे के साथ विजय जुलूस जेपी चौक दरिया से निकली जो बरकाखुर्द,रतनपुर, मनाई, बरकाकला, जगडा जोगिडीह का भ्रमण किया. जुलूस में भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता,मंडल अध्यक्ष जयनंदन मेहता, जदयू नेता अर्जुन कुमार मेहता, जिप सदस्य रेणु देवी, ओम प्रकाश मेहता, हरिहर प्रसाद मेहता, पूर्व मुखिया निर्मल कुमार, बसंत प्रसाद मेहता, अशोक कुमार मेहता, संतोष ठाकुर, अनिल मेहता, राजकुमार राम, सुरेश प्रसाद मेहता, दीपक गिरी, प्रदीप मेहता, मीडिया प्रभारी राहुल राणा, कंचन प्रसाद मेहता, मनोज प्रसाद मेहता, सत्येंद्र पांडेय समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >