एक घर से 945 लीटर अवैध स्प्रिट और ब्रांडेड शराब के स्टीकर जब्त

उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देश पर चौपारण के पडरिया, बैरियाटांड़ में बीरेंद्र यादव के घर पर छापेमारी की गयी.

हजारीबाग.

लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देश पर चौपारण के पडरिया, बैरियाटांड़ में बीरेंद्र यादव के घर पर छापेमारी की गयी. बीरेंद्र यादव के घर व घर के अंदर बने तहखाना की तलाशी ली गयी. घर से 27 जार में 945 लीटर अवैध स्प्रिट बरामद किया गया. इसके अलावा बी-7, रॉयल स्टेज, इंपेरियल ब्लू, मेकड्वेल नंबर एक स्टीकर लगा करीब 3500 पीस, ढक्कन करीब 1900 पीस, 110 पीस खाली बोतल, अवैध होलोग्राम तीन बंडल और तीन लीटर कैरेमल सहित अवैध विदेशी शराब-2760 लीटर बरामद किया गया. अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार यादव व अन्य संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >