इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान को लेकर पंचायत स्तरीय बैठक

गंगपाचो गांव स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया.

बरकट्ठा.

बरकट्ठा के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव के आवासीय कार्यालय में बरकट्ठा उत्तरी और दक्षिणी पंचायत स्तरीय बैठक हुई. अध्यक्षता पूर्व मुखिया गोपाल प्रसाद व संचालन पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव ने किया. जानकी प्रसाद यादव ने कहा कि आगामी 20 मई को कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह का समर्थन करें. जिससे गरीब, मजदूर, किसान समेत सभी वर्गों की आवाज संसद भवन तक पहुंचे. बैठक में माले के जिला सचिव पाचु राणा, प्रखंड सचिव शेर मोहम्मद, रमजान अली, दर्शन सोनी, डब्लू खान, इबरार खान, अनंत कुमार पांडेय, अशोक, शम्भू यादव, दिपक यादव, लक्षण साव, सुमित समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >