केंद्र सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा : मनीष

भाजपा लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल सोमवार को चौपारण में जनसंपर्क अभियान चलाया.

एनडीए प्रत्याशी ने चौपारण के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया

चौपारण.

भाजपा लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल सोमवार को चौपारण में जनसंपर्क अभियान चलाया. सिंघरावां गांव से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की. बच्छई, मलिकाना, गोविंदपुर, लराही, गोरखा, भटबिगहा, डेबो चक, नवादा, करमा, वृन्दा, रामपुर, भगवानपुर, पोडो, इगुनिया, पडरिया, ब्रहमोरिया, सेलहारा, पांडेयबारा, केंदुआ सहित कई गांव में प्रत्याशी का स्वागत किया गया. प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कहा कि आज देश सुरक्षित हाथों में है. केंद्र की भाजपा सरकार के जनहित व कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है. दुनिया भारत को सम्मान की नजरों से देखा जा रहा है. तीसरी बार मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे तभी भारत की तस्वीर बदलेगी. साथ दीजिए आपका विश्वास टूटने नहीं देंगे. पूर्व विधायक मनोज यादव ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार के प्रति लोगों में उत्साह का माहौल है. आरक्षण कभी समाप्त नहीं होगा. मंडल अध्यक्ष सुरेश साव, जिप सदस्य आरती कौशल, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, रेखा देवी, रमेश ठाकुर, राजदेव यादव, रामस्वरूप पासवान, गुरुदेव गुप्ता, गजाधर प्रसाद, सहदेव यादव, पप्पू रजक, अरविंद सिंह, अर्जुन साव, राजेन्द्र चंद्रवंशी, देवलाल यादव, पिंटू सोनी, मोहन साव, सुनील सिंह, मुनेश्वर गुप्ता, सुरेंद्र रजक, उमेश पासवान, बासुदेव यादव सहित कई लोग शामिल थे.

कटकमसांडी में जनसंपर्क :

भाजपा महिला मोर्चा की कई नेत्री कटकमसांडी प्रखंड के डाडो, रेवर और बाजा पंचायत के कई गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया. शेफाली गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के समर्थन में मतदाताओं से संपर्क किया. भाजपा का झंडा, बैच भी गांव वालों को दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >