दिव्यांगों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

लोकसभा चुनाव में सभी दिव्यांग मतदाताओं ने एक सूर में मतदान करने की शपथ ली.

हजारीबाग.

लोकसभा चुनाव में सभी दिव्यांग मतदाताओं ने एक सूर में मतदान करने की शपथ ली. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने स्वीप कार्यक्रम के तहत दिव्यांगजनों को लेकर जागरूकता रैली निकाली गयी. एम्फी थियेटर (झील परिसर से) जागरूकता रैली सुबह नौ बजे प्रारंभ हुई. त्रिमूर्ति चौक में समाप्त हुई. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में दिव्यांग मौजूद थे. रैली के माध्यम से सभी मतदाताओं को 20 मई के दिन हजारीबाग लोकसभा चुनाव में शामिल होने की अपील की. समाज कल्याण पदाधिकारी ने रैली में मौजूद सभी दिव्यांजनों को मतदाता शपथ दिलायी गयी. उन्होंने निर्वाचन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने एवं लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान के दिन अपने-अपने मत का प्रयोग करने की अपील की. स्वीप पंपलेट, हैंडबॉल वितरित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >